October 6, 2025

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला...

मुंबई, 28 जून : अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया। रिपोट्र्स के मुताबिक शेफाली को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से मनोरंजन जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।

‘कांटा लगा’ गीत से मिली थी पहचान

शेफाली जरीवाला ने अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 2002 में आए गाने कांटा लगा में उनके डांस ने उन्हें रातोंरात सेलिब्रिटी बना दिया। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और प्रोजेक्ट्स में काम किया, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई। शेफाली का चेहरा एक ऐसा चेहरा था, जिसे भारतीय पॉप कल्चर में हर कोई जानता था।

‘कांटा लगा’ गाना रिलीज होते ही पूरे देश में हिट हो गया था। साल 2002 में रिलीज हुआ कांटा लगा गाना, जिसमें शेफाली जरीवाला नजर आई थीं, दरअसल, साल 1964 में आई फिल्म ‘समझौता’ के मशहूर गाने ‘कांटा लगा’ का रीक्रिएटेड वर्जन था। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया था।

शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। उनके पिता का नाम सतीश जऱीवाला और माँ का नाम सुनीता जऱीवाला है। 2014 में शेफाली ने टीवी सीरियल एक्टर पराग त्यागी से शादी की।