रुद्रप्रयाग, 31 मई 2026: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, आंधी और तूफान की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। जिला प्रशासन ने यात्रियों को निकटतम होल्डिंग पॉइंट्स और सुरक्षित स्थानों पर रोकने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खराब मौसम और ऑरेंज अलर्ट के कारण यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होते ही यात्रा को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।
पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों को पूर्ण अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगातार मौसम और यात्रा मार्गों की निगरानी कर रहे हैं।
सोनप्रयाग और गौरीकुंड समेत संवेदनशील इलाकों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम सुधरने तक किसी भी यात्री को आगे न बढ़ने दिया जाए। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ये भी देखें: चार दिन बाद केदारनाथ यात्रा शुरू, दो हजार से अधिक श्रद्धालु रवाना

More Stories
‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी
सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी को देंगे 2,452 करोड़ रुपये की सौगात, 255 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात