दिल्ली, 31 मई 2026: दिल्ली के सैदुलअजाब इलाके में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पांच मंजिला इमारत ढहने की दर्दनाक घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायल एम्स अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही आसपास की टूटी-फूटी और खतरनाक इमारतों की तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
इस घटना के बाद MCD ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर अमन जैन और असिस्टेंट इंजीनियर सुदेश सिंह चौहान को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के तुरंत बाद यह कार्रवाई हुई।
यह भी देखें: उत्तरकाशी में पुलिस कॉलोनी में लगी आग, इलाके में हड़कंप

More Stories
‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी
सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी को देंगे 2,452 करोड़ रुपये की सौगात, 255 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात