टोरंटो, 8 जून : कनाडा में खालिस्तानी समर्थक लगातार सक्रिय होते जा रहे हैं। हाल ही में कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानियों ने एक पत्रकार पर हमला किया। हमले के बारे में जानकारी देते हुए पत्रकार मोचा बेजीरगन ने बताया कि वह अब भी कांप रहा है, क्योंकि खालिस्तानियों ने उसे गुंडों की तरह धमकियां दीं। पत्रकार मोचा बेज़ीरगन ने बताया कि वह खालिस्तानियों की एक रैली को कवर कर रहा था।
हमला लगभग दो घंटे पहले हुआ था और वह अब भी सदमे में है और कांप रहा हूं। पत्रकार मोचा ने बताया कि कई खालिस्तानियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने गुंडों जैसा व्यवहार किया, धमकियां दीं और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसका फोन भी छीन लिया।
पत्रकार बोला गुंडो जैसा सलूक, कांप रहा हूं
पत्रकार ने बताया कि एक व्यक्ति जो काफी समय से उसे अमानवीय भाषा का प्रयोग कर परेशान कर रहा था, उसी ने उस पर हमला किया। वह व्यक्ति कनाडाई नागरिक भी नहीं है, बल्कि यू.के. से है। मोचा बेज़ीरगन ने कहा, ‘मैं संपादकीय रूप से स्वतंत्र हूं। वे मुझे प्रभावित करना चाहते हैं, खरीदना चाहते हैं। मैं सिर्फ उस घटना की रिपोर्टिंग कर रहा था जहां खालिस्तानी उन लोगों को सम्मान देने के लिए इक_ा हुए थे जिन्होंने अपनी जानें गंवाई थीं जिनमें इंदिरा गांधी के हत्यारे भी शामिल थे।
आरोपी का खुलेआम घूमना निराशाजनक
पत्रकार ने कहा कि उसने हमलावर के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई है और उस व्यक्ति को खुलेआम घूमने की अनुमति मिलना बेहद निराशाजनक है। मुझे लगता है कि उसे यू.के. वापस भेज दिया जाना चाहिए। मेरे पास और भी फुटेज हैं जिन्हें मैं अपने चैनल पर अपलोड करने वाला हूँ। वह परेड के दौरान मेरा पीछा करता रहा और रेलवे स्टेशन तक मेरा पीछा किया।
यह भी देखें : राष्ट्रपति ट्रम्प के फैसलों के विरोध में लॉस एंजेलिस में भडक़ी हिंसा, फौज तैनात!

More Stories
ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को अमेरिका ने किया खारिज, व्हाइट हाउस ने बताया ‘हास्यास्पद’
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
धोखाधड़ी के आरोप में कनाडा के पूर्व लॉ डीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी