पटना, 12 सितंबर 2026: बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए आरजेडी द्वारा अधिकृत छह प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके प्रत्याशियों के चयन पर सवाल उठाए हैं और अवसरवादी चेहरे को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है।
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि वैचारिक निष्ठा और लंबे संघर्ष को दरकिनार कर ऐन चुनाव यानी विधान परिषद चुनाव से पहले आए अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देना समर्पित नेताओं कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का घोर अनादर है। दशकों तक लाठियां खाकर पार्टी और संगठन को सींचने वाले नेताओं को दरकिनार करना राजद के आंतरिक लोकतंत्र और जमीनी कैडर के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल निष्ठावान लालूवादियों के साथ वादाखिलाफी है बल्कि लालू जी की विचारधारा पार्टी के मूल सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर भी गहरा आघात है।
यह भी देखें: कारों और बाइकों के शौकीन 44 वर्षीय ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी

More Stories
तमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, तीन मजदूरों की मौत
BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे पुतिन, एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने किया स्वागत
शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे, मोदी से मुलाकात संभव