March 5, 2026

बच्चों के मोबाइल उपयोग को सीमित करें: स्पीकर संधवां

बच्चों के मोबाइल उपयोग को...

चंडीगढ़, 5 मार्च : कुलतार सिंह संधवां ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल फोन के उपयोग पर नियंत्रण रखें और जहां तक संभव हो, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें। स्पीकर संधवां ने कहा कि आधुनिक दौर में मोबाइल फोन बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग चिंता का विषय बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों के लिए जरूरी है कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम पर निगरानी रखें और संतुलन बनाए रखें।

आंखों और मस्तिष्क पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की आंखों और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इसके कारण बच्चों में नींद की कमी, पढ़ाई में एकाग्रता की कमी और व्यवहार में बदलाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। स्पीकर संधवां ने कहा कि मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग बच्चों को परिवार से दूर कर रहा है। बच्चे आउटडोर खेलों में कम भाग ले रहे हैं, जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि घट रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

अभिभावकों से जागरूक होने की अपील

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करें और उन्हें किताबें पढ़ने, खेलकूद में भाग लेने तथा रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। अंत में उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने चाहिए।

यह भी देखें : सोशल मीडिया पर तीखे बयानों के लिए मशहूर नैंसी ग्रेवाल की हत्या