चंडीगढ़, 6 जून 2026: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल गई है।
बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए छह जून को घोषित की गई टीम में वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल किया है। उनके चयन के साथ ही क्रिकेट जगत में काफी उत्साह है और अब सबकी निगाहें उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर टिकी हुई हैं।
वैभव फिलहाल भारतीय-ए टीम के साथ श्रीलंका में हैं, जहां 9 जून से शुरू होने वाली वनडे ट्राई सीरीज में उनका प्रदर्शन और भी खास माना जा रहा है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी वैभव के सिलेक्शन पर खुशी जताई। सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आपने यह मौका कमाया है और क्या शानदार तरीके से। मैं आपके आगामी सफर के लिए काफी एक्साइटेड हूं।”
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 776 रन बनाए, 72 छक्के जड़े और ऑरेंज कैप समेत 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे।
ये भी देखें: वैभव सूर्यवंशी का फिर गरजा बल्ला, विश्व कप से पहले दिखाया शानदार ट्रेलर

More Stories
श्रीसंत पर लगा 3 साल का बैन हटा, KCA ने लिया फैसला
वसीम जाफर बने हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
IRE vs IND: आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराया, काम नहीं आई अभिषेक की फिफ्टी