नई दिल्ली, 26 मार्च : कांग्रेस पार्टी को लुटियंस दिल्ली स्थित अपने प्रमुख दफ्तर खाली करने का नोटिस दिया गया है। एस्टेट विभाग ने 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित इमारतों को 28 मार्च तक खाली करने के निर्देश दिए हैं। 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय रहा है, जो 1978 से पार्टी के पास है। वहीं, 5 रायसीना रोड की इमारत से भारतीय यूथ कांग्रेस अपना कामकाज संचालित करती है।
आखिरी नोटिस, कम समय पर नाराजगी
सूत्रों के अनुसार, एस्टेट विभाग द्वारा भेजा गया यह अंतिम नोटिस है। कांग्रेस को बहुत कम समय दिया गया है, जिससे पार्टी में नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर अभी कोई अंतिम रणनीति तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही अदालत का रुख किया जा सकता है।
नए दफ्तर ‘इंदिरा भवन’ में शिफ्ट की तैयारी
कांग्रेस पहले ही ‘इंदिरा भवन’ में अपने नए कार्यालय का निर्माण कर चुकी है और अब वहां शिफ्ट होने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि सरकार को सभी राजनीतिक दलों पर एक समान नियम लागू करने चाहिए। इस नोटिस के बाद राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर कानूनी और राजनीतिक लड़ाई देखने को मिल सकती है।
यह भी देखें : गुरुग्राम रेप केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त: हरियाणा पुलिस और CWC को लगाई फटकार

More Stories
ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश
अयोध्या चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा – दोषी को कड़ी सजा मिले
गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकी समर्थकों को किया गिरफ्तार