अंबाला, 22 मई 2026: प्रीत नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक बंद मकान से दो सगी बहनों के गले-सड़े शव बरामद हुए हैं। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। दोनों बहनों के शव बुरी तरह सड़ चुके थे।
मृतक बहनों की पहचान अंजना कश्यप (40) और मानु कश्यप (45) के रूप में हुई है। माता-पिता के देहांत के बाद दोनों इसी मकान में रहती थीं। मानु मानसिक रूप से परेशान थी और अंजना उसकी देखभाल करती थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बहनों का किसी से ज्यादा संपर्क नहीं था। वे घर से बाहर भी बहुत कम निकलती थीं। पुलिस ने घर के अंदर भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए डायपरों के ढेर देखे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों बहनें बेहद लाचारी और खराब हालात में रह रही थीं।
मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस पड़ोसियों के बयान के आधार पर दोनों लावारिस बहनों का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। मामले की जांच जारी है।
यह भी देखें: लुधियाना में पंजाबी गायिका इंदर कौर की हत्या, नीलोन नहर में मिला शव

More Stories
गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश जारी, 10 जुलाई की आधी रात तक 180-250 mm तक बारिश का अनुमान
PM मोदी के जींद दौरे से पहले दुष्यंत चौटाला की मांगे, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू हो, हाईवे की सौगात मिले