चंडीगढ़, 18 मई 2026: शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी राजकुमार उर्फ राज सिंह को मुजफ्फरनगर से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार हत्याकांड में उसकी भूमिका सबसे अहम बताई जा रही है। वह इस मामले का मुख्य शूटर है। आरोपी की तस्वीर भी अब सामने आ गई है।
सीबीआई की टीम आरोपी को मंगलवार को कोलकाता स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश करेगी। फिलहाल हत्याकांड के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
इससे पहले बंगाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। वे तीनों आरोपी फिलहाल 23 मई तक सीबीआई की हिरासत में हैं। राजकुमार की गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्याकांड में कुल चार आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बोले – ममता को हराने की सजा दी गई, PA चंद्रनाथ रथ की हत्या

More Stories
ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश
अयोध्या चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा – दोषी को कड़ी सजा मिले
गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकी समर्थकों को किया गिरफ्तार