July 19, 2025

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर का मकान बुलडोजर से ध्वस्त

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग...

जालंधर, 9 मई : आबादपुरा में एक ड्रग तस्कर के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। तस्कर के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही कमिश्नरेट पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर तस्कर के घर पर कार्रवाई की है।

मॉडल टाउन सब-डिवीजन ए.सी.पी. रूपदीप कौर व नगर निगम की टीम ने आबादपुरा की गली नंबर 6 में स्थित नशा तस्कर हनी कल्याण के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। हनी कल्याण के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी के धंधे में संलिप्त था और उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस टीम रही मुस्तैद

मामले की जानकारी देते हुए ए.सी.पी. रूप कौर ने बताया कि यह कार्रवाई आबादपुरा लिंक रोड मॉडल टाउन रोड पर की जा रही है। ए.सी.पी. ने बताया कि हनी कल्याण के मकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा इस संबंध में कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए। इसलिए पुलिस ने नगर निगम की टीम को सुरक्षा मुहैया कराई है, ताकि कार्रवाई के दौरान माहौल बिगाडऩे की कोई कोशिश न की जा सके। नगर निगम के आदेश पर अवैध रूप से निर्मित भवन के संबंध में यह कार्रवाई की गई है। जांच में यह भी पता चला कि हनी कल्याण के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी फिलहाल फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी देखें :https://bharatdes.com/bsnl-has-brought-this-special-offer-now-you-will-get-60gb-data-for-rs-1999/