फिरोजपुर, 19 नवम्बर : आरएसएस नेता बलदेव अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की शनिवार को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। हत्यारों ने एक जन्मदिन पार्टी के दौरान नवीन अरोड़ा की हत्या करने की योजना बनाई थी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए, जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि 15 नवंबर, 2025 को फिरोजपुर शहर में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस को केवल चार दिनों में सुलझा लिया गया है।
दो गिरफ्तार, बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
इस मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर, 2025 को फिरोजपुर शहर के निवासी बलदेव अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दर्दनाक घटना के सम्बन्ध में थाना सिटी फिरोजपुर में मुकदमा नम्बर 424 दिनांक 15-11-2025 धारा 103, 3(5) बी.एन.एस. व 25, 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया।
जन्मदिन पर रची गई हत्या की साजिश
जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि मृतक नवीन अरोड़ा की हत्या की पूरी योजना आरोपी कनव, हर्ष, बादल और उनके अन्य साथियों ने मिलकर बनाई थी। पूछताछ में पता चला कि हत्या की साजिश 13 नवंबर 2025 यानी कनव के जन्मदिन वाले दिन कनव के घर पर बैठकर रची गई थी।
पुलिस द्वारा अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हर्ष पुत्र सुंदर निवासी बस्ती भट्टियां वाली, फिरोजपुर शहर और कनव पुत्र इंदर निवासी बस्ती भट्टियां वाली, फिरोजपुर शहर शामिल हैं।
यह भी देखें : मांगों को लेकर युवक स्वास्थ्य मंत्री आवास के पास टैंकी पर चढ़ा

More Stories
विधायक कोहली ने नगर निगम हाउस में बिना एजेंडा लाए दो प्रस्ताव करवाए पास
स्वर्गीय प्रो. वी.सी. वर्मा और कौशल्या जेठी की याद में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे
मांगों को लेकर युवक स्वास्थ्य मंत्री आवास के पास टैंकी पर चढ़ा