नोएडा, 15 जुलाई 2026: दिल्ली से सटे नोएडा के मामूरा गांव में भीषण आग लग गई है। इस आग की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है। सीएम योगी ने घटना को संज्ञान में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से लगी है। आग से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
नोएडा के सेक्टर 66 स्थित इमारत में आग लगने की घटना से संबंधित मामले को सीएम योगी ने संज्ञान में लिया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल मौके पर पहुंचें। सीएम ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर सतर्कता बरते। राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग हो और घायलों का समुचित उपचार किया जाए।
मामूरा में G-4 के ग्राउण्ड फ्लोर में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज पर लगे होने की वजह से स्पार्क हुआ और आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों द्वारा आग पकड़ ली गई। सूचना पर तत्काल फायर सर्विस यूनिट की 7 फायर टेंडर व हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य शमन अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ किया।
फिलहाल आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। जिस भवन जी-4 में आग लगी, उसमें लगभग 50 परिवार रहते थे। उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सकुशल बाहर निकाला गया। धुएं से 2 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।
यह भी देखें: लखनऊ में कोचिंग भवन में भीषण आग, 14 लोगों की मौत, 5 बच्चे अभी फंसे

More Stories
बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जनसुराज नेता केसी सिन्हा BJP में शामिल
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट, निज्जर हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर स्पष्ट किया अपना पक्ष
दिल्ली में CM योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से की मुलाकात