रामपुर, 15 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है।
रामपुर विकास प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय परिसर में बने 38 अवैध भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दे दिया है।
विश्वविद्यालय में कुल 40 भवन बने हैं, जिनमें सिर्फ दो का नक्शा पास है। बाकी 38 भवन अवैध पाए गए हैं।
रामपुर विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27(1) के तहत यह कार्रवाई की है।
रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय अवर अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर जौहर विश्वविद्यालय के निर्माणों की जांच शुरू की गई।
विश्वविद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। 8 जुलाई को विश्वविद्यालय ने लिखित जवाब दाखिल किया और 15 जुलाई को व्यक्तिगत सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि ग्राम सिंगनखेड़ा 27 सितंबर 2024 से पहले रामपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में शामिल नहीं था। इसलिए नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं थी। साथ ही निर्माण काफी पहले किए गए थे, इसलिए उन्हें वर्तमान नियमों के आधार पर अवैध नहीं माना जा सकता।
हालांकि, सुनवाई और दस्तावेजों की जांच के बाद विकास प्राधिकरण ने 38 भवनों को अवैध माना और ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया।
ये भी देखें: हरियाणा में ‘मेरा पानी, मेरी विरासत’ योजना का दायरा बढ़ा, अब सभी जिलों के किसान उठा सकेंगे लाभ

More Stories
सोनम वांगचुक से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, AAP ने लोगों से भी प्रदर्शन में शामिल होने को कहा
नोएडा के मामूरा गांव में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत
बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जनसुराज नेता केसी सिन्हा BJP में शामिल