कुल्लू, 22 मई 2026: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आनी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 7 किलोग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है।
इस मामले में हरियाणा के रहने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आनी पुलिस थाना की टीम ने निगाण चौक पर रूटीन नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर (HR-31V-1424) वाली एक कार को संदेह पर रोका गया। कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थे।
पुलिस ने गहन तलाशी ली तो कार के अंदर से 7 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नशीला पदार्थ कब्जे में ले लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नशे की तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार को भी जब्त कर लिया गया।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
एसपी मदन लाल ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। उन्होंने कहा कि कुल्लू पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह भी देखें: ठियोग पुलिस ने होटल में मारी रेड, चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा