October 6, 2025

भारत-पाक तनाव के मद्देनजर माता वैष्णों देवी तीर्थयात्रा पर रोक

भारत-पाक तनाव के मद्देनजर माता...

जम्मू, 9 मई : भारत और पाकिस्तान के बीच इस तनाव के मद्देनजर जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड प्रशासन ने माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी है। बोर्ड प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। श्रद्धालुओं को सुबह पांच बजे तक माता वैष्णो देवी के दर्शन न करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, बोर्ड प्रशासन द्वारा आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान के हमले के बाद भारत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर भारी गोलीबारी हो रही है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना भी सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

वैष्णो देवी मंदिर परिसर में ब्लैकआउट

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव और संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए वैष्णो देवी मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। यह कदम रात में किसी भी संभावित ड्रोन या हवाई हमले से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इसके कारण वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई है।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/giving-state-honours-to-terrorists-is-an-old-tradition-in-pakistan/