लाहौर, 02 सितंबर 2026: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया। क्रिकइंफो के मुताबिक मिस्बाह ने ईमेल के जरिए बोर्ड को अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि पीसीबी ने अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
52 साल के मिस्बाह का यह फैसला टेस्ट टीम और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव के अगले दिन आया है। एक दिन पहले पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया था। टीम ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था।
मिस्बाह को इसी साल मार्च में चार सदस्यों वाली सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया था। कमेटी में आकिब जावेद सरफराज अहमद और असद शफीक भी हैं। मिस्बाह का पीसीबी के साथ साल में 180 दिन काम करने वाला बैटिंग सलाहकार का कॉन्ट्रैक्ट भी था।
मिस्बाह ने पीसीबी में कई जिम्मेदारियां संभालीं। 2019 में उन्हें हेड कोच और चीफ सेलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 तक इन पदों पर काम किया। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद पीसीबी ने तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को सात खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया।
ये भी देखें: गॉल टेस्ट: श्रीलंका 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को बनाने हैं और 288 रन

More Stories
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण, 2023 गेम्स में जीताया था गोल्ड
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर BCCI बोला- रोहित लगातार अच्छा खेल रहे
साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया, ट्राई सीरीज में फाइनल के करीब पहुंचा