चंडीगढ़, 2 जून 2026: पंजाब की सियासत गरमा गई है। मजीठा हलके के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के “लापता” पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में लिखा है – “लापता भगोड़े की तलाश”। पोस्टर में आगे कहा गया है कि मजीठा पुलिस स्टेशन पर गुंडा तत्वों द्वारा हमले के मुख्य सरगना बिक्रम सिंह मजीठिया की पुलिस तलाश कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को उनकी जानकारी हो तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दे।
यह घटनाक्रम मजीठा पुलिस स्टेशन में हुए हंगामे और हिरासत में लिए गए एक युवक को छुड़ाने के प्रयास से जुड़ी FIR के बाद सामने आया है।
बिक्रम सिंह मजीठिया पर पुलिस स्टेशन पर हमले का आरोप लगाया गया है। इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद से ही यह विवाद गरमा गया है।
यह भी देखें: बिक्रम सिंह मजीठिया जेल से रिहा, समर्थकों ने समर्थन में की जमकर नारेबाजी

More Stories
19 जुलाई को सभी पोलिंग बूथ पर एक दिन का SIR स्पेशल कैंप लगाया जाएगा – CEO अनिंदिता मित्रा
पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम की धमकी
ई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा – सीएम मान