June 2, 2026

लुधियाना में वाहन चोरी के शातिर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

लुधियाना वाहन चोरी गिरोह

लुधियाना, 2 जून 2026: लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना डिवीजन नंबर-8 की DMC चौकी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 चोरी की एक्टिवा, 2 मोबाइल फोन और 1 गैस सिलेंडर बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DMC चौकी प्रभारी ASI बलदेव सिंह की टीम ने 30 मई को इलाके में नाका लगाया था। टीम ने सिल्वर रंग की एक एक्टिवा (PB 10 GG 7886) पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ में उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।

सख्त पूछताछ में दोनों की पहचान हुई। आरोपी हैं — हेमंत वर्मा उर्फ काका उर्फ प्रिंस निवासी न्यू टैगोर नगर (हैबोवाल) और गुलशन शर्मा उर्फ गोशा निवासी जस्सियां रोड, लुधियाना। पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-8 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हेमंत वर्मा उर्फ काका एक पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ लुधियाना के विभिन्न थानों में चोरी समेत 5 मामले पहले से दर्ज हैं। जबकि गुलशन शर्मा का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों का रिमांड लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने ये गाड़ियां कहां-कहां से चुराई थीं और उन्हें किसे बेचने वाले थे।

ये भी देखें: गुरदासपुर के हेमराजपुर में इन्वर्टर बैटरी दुकान में चोरी, 1 लाख का माल उड़ाया