मुंबई, 8 जून : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई ने यहां बातचीत के दौरान तेजी से आगे बढ़ते भारत के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है, बल्कि देश के समग्र विकास के लिए लोगों की मानसिकता में भी बदलाव लाने का कार्य किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने से पहले सुभाष घई ने पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 11 साल पहले फिल्म ‘कांची’ बनाई थी और एक बेहतर भारत की कल्पना की थी।
जनता को दिया प्रोग्रेसिव सोच का मंत्र
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ देश का भौतिक विकास नहीं चाहते, बल्कि वे लोगों की सोच को भी बदलना चाहते हैं। वे देश को और भी अधिक सशक्त बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को प्रोग्रेसिव सोच अपनाने कामंत्र दिया है, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है।
देश की सुरक्षा मजबूत हुई
उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में बुनियादी ढांचे, तकनीक, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। सरकार की दृष्टि वर्ष 2047 तक के लिए है, जो कि दीर्घकालिक और मजबूत लक्ष्य है।
घई ने आगे कहा हमारी शिक्षा प्रणाली और बच्चों की सोच में बदलाव आया है। आज हमारा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान की ओर अग्रसर है, जो स्वर्णिम भारत का निर्माण करने के लिए अति जरूरी है।
यह भी देखें : विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा भारत आतंकवाद को सहन नहीं करेगा

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव