चेन्नई, 17 नवंबर 2026: आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वे अगले साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का नया मेंटर बनाने का फैसला किया है।
रिटेंशन लिस्ट आने से पहले ही ये खबर सामने आ गई है। यानी धोनी अब क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। लेकिन वे टीम के साथ नई भूमिका में जुड़े रहेंगे। इस बारे में सीएसके की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी गई है।
एमएस धोनी पहले आईपीएल यानी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ही जुड़े रहे। बीच में दो साल के लिए जब सीएसके को सस्पेंड कर दिया गया था तब वे दूसरी टीम के लिए खेले। लेकिन जैसे ही चेन्नई की वापसी हुई वे फिर से इसी टीम के साथ जुड़ गए थे। तब से लेकर अब तक वे इसी टीम के साथ खेल रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। बीच में जब धोनी ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो पहले रवींद्र जडेजा को कमान दी गई। इसके बाद रुतुराज गायकवाड भी टीम के कप्तान रहे। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने उस मुकाम को हासिल नहीं किया जहां तक धोनी की कप्तानी में पहुंची थी। इस वक्त रुतुराज गायकवाड ही टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
आईपीएल ट्रेड: मोहम्मद शमी राजस्थान रॉयल्स में, सैम करन पहुंचे LSG
गुरनूर बराड़ को ICC ने लगाई फटकार, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला
जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, पद संभालने वाले 5वें भारतीय