July 8, 2025

मस्क ने ट्रंप के ‘ब्यूटीफुल बिल’ के खिलाफ खोला मोर्चा, पोस्ट ने मचाई सनसनी

मस्क ने ट्रंप के ‘ब्यूटीफुल बिल’ के खिलाफ...

वाशिंगटन, 5 जुलाई : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए ‘ब्यूटीफुल बिल’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 4 जुलाई को अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, इस दिन अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट से अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी।

उन्होंने देश में तीसरी राजनीतिक पार्टी बनाने के विचार को हवा दी। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजनीतिक पार्टी बनाने को लेकर एक सर्वे पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए।

मस्क की पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया

मस्क की पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, ‘एलोन मस्क की थर्ड पार्टी क्रिएशन टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी है। सफलता की संभावना कम है, लेकिन अगर यह सफल होती है, तो यह गेम-चेंजर साबित होगी।’

इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अरबपति मस्क ने कहा कि यह सिर्फ एक विचार नहीं है, हम इसे लेकर संभावित रणनीति पर भी काम कर सकते हैं।

यदि मस्क पार्टी बना लें तो क्या होगा?

एलन मस्क का थर्ड पार्टी बनाने का विचार अपने आप में अनोखा है। अमेरिका में थर्ड पार्टी हमेशा से सीमित रही है। एलन मस्क का नाम और ब्रांड वैल्यू उन्हें भीड़ से अलग करती है। टेक समुदाय और स्वतंत्र मतदाताओं में मस्क की गहरी पहुंच है।

यह भी देखें : भारत पर अमेरिकी टैरिफ एशिया प्रशांत देशों की तुलना में कम होने की उम्मीद : मूडीज