न्यूयार्क, 2 जून : एलन मस्क ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग होने के तुरंत बाद अपने बिजनेंस पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। मस्क के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने हाल ही में एक नया फीचर, एक्सचैट पेश किया है, जो डायरेक्ट मैसेजिंग की तरह कार्य करेगा। इस नए फीचर के माध्यम से उपयोगकर्ता अब एक्स ऐप के जरिए वॉइस और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे, और इसके लिए किसी मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं होगी।
कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया है कि यूजर्स को वॉट्सऐप जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमें पूर्ण एन्क्रिप्शन शामिल है, जिससे किसी भी चैट या वॉइस-वीडियो कॉल के लीक होने की संभावना समाप्त हो जाएगी।
मस्क ने किया ऐलान
मस्क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐलान किया कि एक्सचैट को एन्क्रिप्शन के साथ रोलआउट किया जा रहा है। यूजर्स को सुविधा मिलेगी कि उनके भेजे गए मैसेज गायब हो जाएंगे। यह नहीं बताया गया है कि वैनिशिंग मैसेज यानी गायब होने वाले मैसेज का तरीका क्या होगा। दावा है कि एक्सचैट के जरिए किसी भी तरह की फाइल को शेयर किया जा सकेगा। लोगों को ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा मलिेगी।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/renowned-actor-devin-harjes-dies-at-the-age-of-41/

More Stories
ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को अमेरिका ने किया खारिज, व्हाइट हाउस ने बताया ‘हास्यास्पद’
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
धोखाधड़ी के आरोप में कनाडा के पूर्व लॉ डीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी