June 24, 2026

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुके मुख्यमंत्री नायब सैनी, एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

नायब सैनी

चंडीगढ़, 24 जून 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की मदद कर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। लाडवा से बाबैन की ओर जाते समय मुख्यमंत्री के काफिले ने सड़क किनारे एक हादसा देखा, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल पड़े थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खुद भी रुककर स्थिति की जानकारी ली और घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में मौजूद एम्बुलेंस को तुरंत मौके पर भेजा। प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों युवकों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू कराया गया।

ये भी देखें: नायब सैनी की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे