November 20, 2025

ज्वेलरी शॉप लूट मामले में आरोपियों का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया

ज्वेलरी शॉप लूट मामले में आरोपियों का...

जालंधर, 3 नवम्बर : जालंधर पुलिस ने कल भार्गो कैंप स्थित एक ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों कुशल, गगन और करण को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी मुंबई भागने की फिराक में थे। लूटपाट के बाद आरोपियों के शहर से निकलते हुए नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।

हालांकि, पुलिस अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि आरोपी लूटी गई नकदी खर्च कर चुके हैं। सारा पैसा खर्च करने के बाद पुलिस को आरोपियों के एक दुकान पर आभूषण बेचने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम अजमेर भेजी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आरोपी एक बड़ा बैग भी लिए हुए हैं। तीनों आपस में बातचीत करते और तुरंत भागने की योजना बनाते नजर आ रहे हैं। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी साझा कर सकती है। दरअसल, इस लूट की वारदात के बाद कमिश्नरेट पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों का पता लगाने में जुटी हैं। पुलिस को आखिरकार चार दिन बाद रविवार को अजमेर में सफलता मिली। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अजमेर की ओर भागे हैं और मुंबई भागने की फिराक में हैं।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री मान ने सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास