नई दिल्ली, 30 मार्च : मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण देश में एलपीजी गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है, जिससे महानगरों में गैस सिलेंडरों की कमी देखी जा रही है।
इस बीच, केंद्र सरकार आम लोगों, खासकर प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत देने की तैयारी कर रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द ही 5 किलोग्राम के छोटे एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है, जिससे बिना गैस कनेक्शन वाले लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
यह फैसला क्यों है अहम?
एलपीजी की कमी ने लाखों लोगों को महंगे और अवैध विकल्पों का सहारा लेने के लिए मजबूर कर दिया है। अकेले दिल्ली में ही बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं। अगर यह नया नियम लागू होता है, तो इससे न केवल आम लोगों को सस्ता ईंधन मिलेगा, बल्कि संकट के समय छोटे सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी, अब ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से होगी पूछताछ
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, पश्चिम एशिया में शांति पर जोर
मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 11 वर्षीय छात्र की मौत, 11 बच्चे घायल