पानीपत, 9 जून 2026: पानीपत के किशनपुरा चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। चंडीगढ़ से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मंजीत सैनी के घर पहुंची। टीम ने सुबह करीब 5 बजे कार्रवाई शुरू की और लगभग साढ़े तीन घंटे तक घर की तलाशी व पूछताछ की।
NIA अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से विस्तार से सवाल-जवाब किए। उन्होंने मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। पूछताछ के बाद टीम कुछ दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने साथ ले गई।
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि NIA की टीम जांच के सिलसिले में आई थी। हालांकि एजेंसी ने मामले की कोई विस्तृत जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ साझा नहीं की।
सूत्रों के अनुसार यह जांच संदिग्ध फंडिंग या वित्तीय लेनदेन से जुड़ी हो सकती है। पूछताछ के दौरान एक हजार रुपये के मोबाइल ट्रांजेक्शन को लेकर भी सवाल किए गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह लेनदेन उनके भाई के मेडिकल स्टोर से संबंधित था।
परिवार का कहना है कि जांच के दौरान करीब चार-पांच NIA अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद थी। पूछताछ करीब दो से ढाई घंटे चली। परिवार ने दावा किया कि जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली और न ही किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
ये भी देखें: मोहाली: NIA अदालत ने आतंक मामले में 3 कश्मीरी युवकों को 10-10 साल की सजा सुनाई

More Stories
पंचकूला में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीटिंग में ही दो महिला पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया
Haryana Weather: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हरियाणा को विमानन क्षेत्र का हब बनाने की ओर अग्रसर, मंत्री विपुल गोयल की महत्वाकांक्षी योजनाएं