नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026: चुनाव आयोग में मतभेद और एसआईआर को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। आज पूरे देश में कांग्रेस चुनाव आयोग तक मोर्चा निकाल रही है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा।
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि इस्तीफा नहीं होता है तो पार्टी आंदोलन करेगी। भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार से बौखलाई हुई है। उन्हें राजनीतिक समझ नहीं है।
इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ में एक कार्यक्रम था। उसे स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने सफाई दी कि यह फैसला 21 सितंबर को ही किया गया था।
चुनाव आयोग और एसआईआर के मसले पर ताजा विवाद 23 सितंबर को शुरू हुआ। इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने कई मसलों पर आपत्तियां दर्ज कराईं।
यह भी देखें: चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय खाली कराए

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग