लुधियाना, 30 मई : मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार से अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, इस अवधि में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। यह चेतावनी उन क्षेत्रों के लिए है जहां मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
बढ़े तापमान से मिलेगी राहत
इस बार बारिश के अधिक पडऩ से लोगों को गर्मी भरे दिनों से कुछ राहत जरूर मिलेगी। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज धूप का सामना करना पड़ा, जिसके कारण दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा छा गया। बठिंडा जिला सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
लुधियाना के समराला में तापमान 42.9, संगरूर में 42.2, फरीदकोट में 42, अमृतसर में 41.4, फिरोज़पुर में 40.1, और मोगा तथा एसबीएस नगर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का औसत तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जो गर्मी की स्थिति को और भी बढ़ा रहा है।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/a-person-died-after-a-cement-filled-trolley-fell-into-the-drain/

More Stories
राजा वडिंग बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, भूपेश बघेल ने किया ऐलान
मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल
पंजाब कर्मचारियों के DA-पे कमिशन एरियर पर हाईकोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई, 9 जुलाई को अगली तारीख