July 8, 2025

सिंधु जल संधि पर झुका पाकिस्तान, भारत की शर्तें मानने को तैयार

सिंधु जल संधि पर झुका पाकिस्तान...

नई दिल्ली, 15 मई : सिंधु जल संधि पर भारत के रुख के बाद पाकिस्तान झुक गया है। पहली बार पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ इस संधि की शर्तों पर आगे चर्चा करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्री ने भारत को सूचित किया है कि उनका देश 1960 की संधि के उन बिंदुओं पर बातचीत करने के लिए तैयार है जिन पर भारत को आपत्ति है। पहली बार पाकिस्तान ने 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि की शर्तों पर पुनर्विचार करने की प्रवृत्ति दिखाई है।

पहलगाम घटना के बाद भारत का रुख सख्त

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सूचित किया था कि वह सिंधु जल संधि के कार्यान्वयन को रद्द कर रहा है। इसके बाद पिछले एक महीने से पानी को लेकर पाकिस्तान की चिंता साफ तौर पर दिखाई दे रही है। वह भारत सरकार की चिंताओं और आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत की आपत्तियों पर चर्चा करने की पेशकश की है।

ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संधि को निलंबित करने के निर्णय की हाल ही में औपचारिक अधिसूचना जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/india-showed-turkey-the-stars-in-just-a-week-turkey-suffered-a-huge-loss/