नई दिल्ली, 23 मार्च: संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 24 दिनों से जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में “अच्छी और सार्थक बातचीत” हुई है।
ट्रंप का बड़ा फैसला
उन्होंने कहा कि इन सकारात्मक चर्चाओं को देखते हुए अमेरिकी सेना को ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी प्रकार का हमला पांच दिनों के लिए टालने का निर्देश दिया गया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि पिछले दो दिनों में दोनों देशों के बीच मध्य पूर्व में दुश्मनी खत्म करने को लेकर गंभीर और रचनात्मक बातचीत हुई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वार्ता पूरे सप्ताह जारी रहेगी और इसका सकारात्मक परिणाम निकल सकता है।
आगे की रणनीति बातचीत पर निर्भर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि यह फैसला स्थायी नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई इस बात पर निर्भर करेगी कि चल रही बैठकों और बातचीत में कितनी प्रगति होती है। लगातार बढ़ते तनाव के बीच यह फैसला कूटनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बातचीत की दिशा ही तय करेगी कि हालात सामान्य होंगे या फिर टकराव बढ़ेगा।

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
तमिलनाडु में आज फ्लोर टेस्ट, CM विजय सदन में साबित करेंगे बहुमत
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़