नई दिल्ली, 23 मार्च: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने नई बहस छेड़ दी है। अमेरिका द्वारा ईरान के पावर प्लांट पर संभावित हमले को पांच दिनों के लिए टालने के बाद ईरान ने इसे अपनी कड़ी चेतावनी का असर बताया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने ट्रंप के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “ईरान की सख्त चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हट गए।”
उन्होंने कहा कि इन चर्चाओं के मद्देनजर ईरानी पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर संभावित सैन्य कार्रवाई को पांच दिनों के लिए टाल दिया गया है। ट्रंप ने संकेत दिया कि यह फैसला आगे की बातचीत की प्रगति पर निर्भर करेगा। हालांकि, ईरान की सख्त प्रतिक्रिया से साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव अभी कम होने के आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में हालात और बदल सकते हैं।
होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव
होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर भी स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। ईरान ने संकेत दिया है कि यह क्षेत्र जल्द सामान्य स्थिति में नहीं लौटेगा और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता बनी रह सकती है। टीवी स्क्रीन पर जारी एक ग्राफिक में भी यही संदेश दिखाया गया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव साफ झलकता है।
ट्रंप ने क्यों टाला हमला
ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फिलहाल अमेरिका के साथ कोई सक्रिय बातचीत नहीं चल रही है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि जब तक देश मजबूत रक्षा स्थिति हासिल नहीं कर लेता, तब तक वह अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाता रहेगा। इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल के दिनों में “सकारात्मक और उपयोगी बातचीत” हुई है।

More Stories
UP होमगार्ड भर्ती: लिखित परीक्षा के नतीजे जारी, 41,424 पदों के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची आ गई
पुणे मर्डर केस में नया खुलासा, सिया और चेतन ने गूगल पर सर्च किया ‘लोहगढ़ डेथ पॉइंट’
दिल्ली में 4 जुलाई को 300 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें जनता को होंगी समर्पित