अमृतसर, 12 फरवरी : पनबस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल का असर इतना व्यापक है कि लगभग 80 प्रतिशत रूटों पर सरकारी बसें नहीं चल रहीं। केवल नियमित कर्मचारी ही ड्यूटी पर मौजूद हैं। सीमित संख्या में बसें चलने के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
सरकारी बस सेवाएं ठप होने से लोग निजी बसों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बस कर्मचारियों ने रोडवेज वर्कशॉप में राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपने साथियों की रिहाई तथा उनके खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की।
यह भी देखें :पेंशन कटौती पर सियासी घमासान, CM सैनी बोले- किसी की पेंशन नहीं कटी

More Stories
गैस की कमी से परेशान प्रवासी मजदूर अपने गांव जाने को मजबूर
रोजगार की तलाश में कनाडा गए पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत
हड़ताल के बदले हड़ताल: आढ़तियों पर सीएम Bhagwant Mann की नई चाल