जास, तरनतारन, 12 फरवरी : पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उस्मा स्थित कॉलेज ऑफ लॉ की सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा संदीप कौर की एकतरफा प्यार में गोली मारकर हत्या करने वाले उसके क्लासमेट प्रिंस राज सिंह ने भी वीरवार सुबह दम तोड़ दिया।
तीन दिन पहले दर्ज हुआ था हत्या का मामला
प्रिंस के खिलाफ तीन दिन पहले ही हत्या का मामला दर्ज किया गया था। गांव मलियां निवासी फौजी जगजीत सिंह का बेटा प्रिंस राज सिंह अपनी सहपाठी संदीप कौर से एकतरफा प्रेम करता था।सोमवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज की कक्षा में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने बैग से अवैध पिस्तौल निकालकर संदीप कौर के माथे पर गोली चला दी।
घटना के बाद खुद को भी मारी गोली
घटना के समय संदीप कौर क्लासरूम की आखिरी बेंच पर एक अन्य छात्रा के साथ बैठी बात कर रही थी। संदीप को गोली मारने के तुरंत बाद प्रिंस ने खुद को भी गोली मार ली।संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रिंस को गंभीर हालत में अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वीरवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को संदीप कौर का पोस्टमार्टम कराया था। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि अब प्रिंस राज सिंह के शव का भी पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि संदीप कौर सात भाई-बहनों में से एक थी। वह जज बनने का सपना लेकर कानून की पढ़ाई कर रही थी।
यह भी देखें :युवा पीढ़ी का खेती से घटता रुझान, पंजाब में खेती से दूर हो रहे युवा मजदूर

More Stories
आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान
पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता – जसवंत सिंह गज्जन
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला