नई दिल्ली, 21 जुलाई : भारत सरकार मालदीव को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट (एल.ओ.सी.) की योजना पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव की यात्रा करने की संभावना है, जहां वे भारत द्वारा वित्त पोषित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
वर्तमान में, मालदीव गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, और ऐसे में भारत अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत सहायता के लिए आगे बढ़ रहा है। यह नीति भारत के पड़ोसी देशों के प्रति सहयोग और समर्थन की भावना को दर्शाती है।
भारत मालदीव को कई बार दे चुका है एल.ओ.सी.
भारत ने पहले भी मालदीव को कई बार एल.ओ.सी. प्रदान की हैं, और अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच इस विषय पर चर्चा चल रही है। यह नई लाइन ऑफ क्रेडिट मालदीव को उसके आर्थिक संकट से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, और मोदी सरकार की यह पहल ‘पड़ोसी पहले’ नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा, भारत मालदीव में कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं में भी मदद कर रहा है।
ये परियोजनाएं मालदीव के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मालदीव की यात्रा पर जा सकते हैं। 25 और 26 जुलाई को होने वाली इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार, मालदीव को आर्थिक मदद दे सकता है।
मालदीव का राष्ट्रीय दिवस भी इसी दौरान है। उम्मीद है कि पीएम मोदी भारत की ओर से बनाए गए कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अब तक 56 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें से 14 पूरी हो चुकी हैं और उनका उद्घाटन भी हो चुका है।
मुश्किल समय में मदद करता है भारत
हर साल, भारत इन बिलों को बिना ब्याज के रिन्यू करता है। इसके तहत भारत अपने समुद्री पड़ोसी को आपातकालीन वित्तीय सहायता देता है। इसे ऐसे समझिये कि जैसे कोई दोस्त मुश्किल समय में आपकी मदद करता है, वैसे ही भारत, मालदीव की मदद कर रहा है। मालदीव यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई निर्माण प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह भारत की तरफ से मालदीव को एक बड़ा सहारा होगा।
यह भी देखें :पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, क्यों खास है यह यात्रा?

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव