बेंगलुरु, 6 जून : आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आर.सी.बी.) की जीत के बाद हुए विजय जुलूस में भगदड़ के दो दिन बाद, शुक्रवार को पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आर.सी.बी. के निखिल सोजले और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए के सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया। दोनों को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। इससे पहले, गुरुवार को पुलिस ने इस घटना के संबंध में आरसीबी, डीएनए इवेंट कंपनी और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (के.एस.सी.ए) के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मुख्यमंत्री द्वारा गिरफ्तारी के आदेश
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिम्मेदार प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी की जाए। पुलिस के मुताबिक, केएससीए के अधिकारी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। भगदड़ की यह घटना तब हुई थी जब हजारों की संख्या में प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम और उसके आसपास इक_ा हुए थे। भीड़ के नियंत्रण में भारी चूक के चलते कई लोग घायल हो गए और कुछ की मौत हो गई।
यह भी देखें : आरसीबी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देगी

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव