चंडीगढ़, 28 जून 2026: पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऊपर से बिजली विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में नाकाम साबित हो रहा है। जालंधर के ज्यादातर इलाकों में कई-कई घंटों की बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम लोगों का बुरा हाल है।
घरों में बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लोग दिनभर परेशानी झेल रहे हैं।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश न होने और पावर प्लांटों में यूनिटें लगातार चलने से कुछ तकनीकी खराबियां आ गई हैं। इसी वजह से पंजाब को अपेक्षा से कम बिजली मिल रही है।
अधिकारियों के मुताबिक पावर प्लांट दिन-रात चल रहे हैं, जिससे मशीनरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी देखें: जालंधर में एक घंटे बिजली रहेगी बंद, नेहरू गार्डन रोड फीडर पर इमरजेंसी शटडाउन

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर