चंडीगढ़, 28 जून 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पंजाब के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमनदीप बांसल ने जिला लुधियाना के 57-खन्ना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा किया।
उन्होंने घर-घर जाकर हो रहे मतदाता गणना और सत्यापन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण, पात्र मतदाताओं की पहचान, मतदाता सूचियों के अद्यतन और नए पात्र मतदाताओं का विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
अमनदीप बांसल ने चुनाव अमले से बातचीत कर सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय में सभी कार्य पूरे करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए और अपात्र या दोहरे नामों को नियमों के अनुसार हटाया जाए। इससे चुनाव प्रक्रिया और अधिक विश्वसनीय व निष्पक्ष बनेगी।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आम लोगों से अपील भी की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करें। अपने मतदाता विवरण की जांच कर समय रहते जरूरी संशोधन करवाएं ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
यह भी देखें: Punjab SIR: पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू

More Stories
अकाल तख्त पर पेश होंगे पंजाब के AAP मंत्री-विधायक, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर देंगे जवाब
पंजाब में गर्मी के साथ बिजली संकट गहराया, जालंधर में लंबी कटौती, पानी की सप्लाई भी प्रभावित
भीषण गर्मी और सूखे में भोगपुर ब्लॉक के किसान परेशान, बिजली की अनियमित सप्लाई से धान की बुआई प्रभावित