चंडीगढ़, 14 मई 2026: विद्युत उपमंडल धनेटा में 16 मई को लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का काम होगा। इस दौरान ग्राम पंचायत धनेटा, ग्वालपत्थर, हथोल, बदारन, झलाण, बसारल और कमलाह के सभी गांवों तथा पेयजल योजनाओं में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि 16 मई को मौसम खराब रहा तो यह काम अगले दिन किया जाएगा।
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत 17 मई को औद्योगिक क्षेत्र के 11 केवी फीडर की मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य होगा।
इस दिन बरोह, औद्योगिक क्षेत्र, बहु-तकनीकी महाविद्यालय बड़ू, मोहीं, चोपड़ा कॉलोनी, कथाल, जमली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
ये भी देखें: Power Cut: हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में 9 मई को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत