चंडीगढ़, 19 अक्टूबर 2026: भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह बीसीसीआई का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था।
वहीं सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। अब पुरुष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा चेयरमैन शिव सुंदर दास आरपी सिंह अजय रात्रा और रमेश पोवार हैं।
प्रज्ञान ओझा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 24 टेस्ट 18 वनडे और छह टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। बाएं हाथ के स्पिनर ने टेस्ट में 113 वनडे में 21 और टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट लिए।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में दूसरे दिन भारत, जापान और मलेशिया ने दर्ज की जीत
लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी टी-20 सीरीज से बाहर, मैट फिशर टीम में शामिल
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से हराया, मनदीप सिंह की हैट्रिक