संगरूर, 19 अक्टूबर 2026: पंजाब में संगरूर के लेहरागागा में आज रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। संगरूर के एसपी पलविंदर चीमा ने बयान देते हुए बताया कि हादसे के आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है। और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय करीब 25 मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद पांच मृतकों के शव लेहरागागा अस्पताल में रखे होने की जानकारी मिली थी। वहीं इलाज के दौरान अन्य मजदूरों की भी मौत होने की सूचना सामने आई है। अब तक कुल आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।
सभी मृतक लेहरागागा के नजदीकी गांव अलीशेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कार चलाने वाले का नाम परगट सिंह काला था। वह रैधड़ाना गांव का रहने वाला है। गाड़ी पंजाब के नंबर की ही थी। कार शेवरले मैग्नम थी।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता, उभरते बाल उद्यमियों ने भाग लिया
पंजाब मंत्रिमंडल ने नशा तस्करी के मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए विशेष एनडीपीएस अदालतों की स्थापना को दी मंजूरी
अमित शाह आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे, नगर निगम और पंजाब चुनाव से पहले दौरा