नई दिल्ली, 3 जून : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है, जिस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. इस टूर्नामेंट का समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस बार समापन समारोह बेहद खास होने वाला है, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम दी गई है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम देशभक्ति के अनूठे संगम का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर देश के वीर जवानों, उनके बलिदान और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित होगा. आईपीएल 2025 के फाइनल में शंकर महादेवन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2025 फाइनल), जिसकी क्षमता 1.32 लाख से अधिक है, आईपीएल 2025 फाइनल के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। समापन समारोह में प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान उनके बेटे सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन भी उनके साथ प्रस्तुति देंगे।
पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह समापन समारोह न केवल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होगा, बल्कि हमेशा की तरह इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुतियां, शानदार लाइट शो और आतिशबाजी का शानदार नजारा भी देखने को मिलेगा। समापन समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा, जिससे फाइनल मैच का रोमांच दोगुना हो जाएगा।

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव