चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी है। आईपीएल का 20वां सीजन यानी आईपीएल 2027 अगले साल खेला जाना है। लेकिन आगामी सीजन की नीलामी इसी साल गोवा में होगी। बीसीसीआई ने अभी नीलामी की डेट का एलान नहीं किया है। लेकिन वेन्यू घोषित हो चुका है। ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों को अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी। हालांकि अभी ट्रेड विंडो भी खुला हुआ है। ऐसे में टीमें आपसी सहमति से खिलाड़ियों की अदला-बदली भी कर सकती हैं। इसी नियम के तहत दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है।
तेज गेंदबाज टी नटराजन की घर वापसी हुई है। नटराजन दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद से लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में आ गए हैं। इस डील ने क्रिकेट फैंस को चौंकाया है। क्योंकि जीशान पिछले दो सीजन से एसआरएच के मुख्य स्पिनर थे। और लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे थे।
टी नटराजन और जीशान अंसारी को छोड़िए इस साल तो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील भी हुई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत जो आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। जिन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अब दिल्ली कैपिटल्स में आ गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ट्रेड डील हुई। दिल्ली से कुलदीप यादव लखनऊ गए और लखनऊ से ऋषभ पंत दिल्ली में आ गए। हालांकि इससे पंत की सैलरी भी कम हो गई। पंत को अब दिल्ली से 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं लखनऊ ने कुलदीप यादव को 13.5 करोड़ रुपये में लिया है। आगामी सीजन के ऑक्शन से पहले अभी और भी चौंकाने वाली ट्रेड डील हो सकती हैं।
यह भी देखें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा

More Stories
युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच
भारतीय महिला टीम ने रिकर्व आर्चरी में पहली बार जीता गोल्ड
4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, 15 महीने पहले हुई थी सगाई