चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान एक्स पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं।
युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर युवराज ने कहा कि दिल्ली के साथ उनका पुराना जुड़ाव है। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ काम करने को खास मौका बताया। युवराज ने बताया कि कोचिंग ऐसा काम है जिसे लेकर वे वास्तव में जुनूनी हैं।
यह भी देखें: भारत आठवीं बार बना विमेंस एशिया कप चैंपियन, नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

More Stories
ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले कुल 286 मैच
पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन का खिताब जीता, सीजन की दूसरी ट्रॉफी
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में दूसरे दिन भारत, जापान और मलेशिया ने दर्ज की जीत