नई दिल्ली, 3 नवम्बर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना पहला आईसीसी विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि पूरा देश उनकी सफलता से खुश है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण क्षण महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम को बधाई दी और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “लड़कियों ने जिस तरह भारत को गौरवान्वित किया है, मैं उसकी प्रशंसा करती हूँ। मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई देती हूँ!
यह क्षण महिला क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा
उन्होंने इसे पहली बार जीतकर इतिहास रच दिया है।” उन्होंने कहा, “वे अच्छा खेल रही हैं और आज उन्हें अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के अनुसार परिणाम मिला है। यह महत्वपूर्ण क्षण महिला क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।” प्रधानमंत्री मोदी ने यहाँ उभरते विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) को संबोधित करते हुए कहा, “यह आयोजन विज्ञान से जुड़ा है, लेकिन सबसे पहले मैं क्रिकेट में भारत की शानदार जीत की बात करूँगा।”
उन्होंने कहा, “पूरा भारत हमारी क्रिकेट टीम की सफलता से खुश है। यह भारत का पहला महिला विश्व कप है। मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देता हूँ। हमें आप पर गर्व है। आपकी सफलता देश भर के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी।” उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।
यह भी देखें : विश्व कप भारत जीता : जीत का श्रेय टीम के हर सदस्य को जाता है : हरमनप्रीत

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनुकल्प मिश्रा समेत 3 आरोपियों के घर से 10 लाख के जेवर और 2 लाख कैश बरामद
पूर्व मेदिनीपुर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गया ट्रॉलर लापता, 15 मछुआरे भी गायब
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश जारी, 10 जुलाई की आधी रात तक 180-250 mm तक बारिश का अनुमान