चंडीगढ़, 22 मई 2026: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में गुरुवार को एक बड़ा आतंकी मारा गया। अल-बद्र आतंकी संगठन का कमांडर और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी हमजा बुरहान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मुजफ्फराबाद में एक स्कूल के सामने दो बाइक सवारों ने हमजा बुरहान की गाड़ी रोकी और उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। हमजा जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और गोलियों से छलनी कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हमजा बुरहान का असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार था। वह पुलवामा के रत्नीपुरा इलाके का निवासी था। करीब सात साल पहले वह सीमा पार करके PoK चला गया था और अल-बद्र में शामिल हो गया।
2020 में पुलवामा के CRPF कैंप पर हुए ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ही था। इस हमले में कई जवान घायल हुए थे। इसके बाद आईएसआई ने उसे अल-बद्र का ऑपरेशनल कमांडर बना दिया था। दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ाने, नए आतंकियों की भर्ती और ओवरग्राउंड वर्कर्स को हथियार सप्लाई करने की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी।
यह भी देखें: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस मामले में खालिस्तान मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार