चंडीगढ़, 28 जून 2026: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के सिख मंत्री और विधायक कल तख्त श्री अकाल साहिब में पेश होंगे। वे जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 पर अपना पक्ष रखेंगे। इस दौरान स्पीकर कुलतार संधवां भी उनके साथ रहेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि तख्त श्री अकाल साहिब की ओर से हमारे MLA और मंत्रियों को बुलाया गया है। हमारे सारे विधायक-मंत्री वहां जाएंगे। सभी अपना लिखित जवाब देंगे। इसके बाद वे बाहर आकर अपना पक्ष रखेंगे।
CM भगवंत मान ने रविवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उनके साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे अकाल तख्त पर नहीं बुलाया गया है। मेरा मास्क पहनकर मेरी नकल करने वाले व्यक्ति का फर्जी वीडियो भी पत्र के साथ अकाल तख्त साहिब को सौंपा जाएगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अकाल तख्त की सर्वोच्चता को नतमस्तक करते हैं। मैं भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम छोड़कर वहां गया था।
बता दें कि पंजाब में बेअदबी को लेकर AAP सरकार द्वारा लाए गए नए कानून पर अकाल तख्त सहमत नहीं है। मंत्रियों-विधायकों से पूछा जाएगा कि उन्होंने इस कानून को मंजूरी क्यों दी।
यह भी देखें: जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब कर पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे – बलतेज पन्नू

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर