चंडीगढ़, 17 अप्रैल : पंजाब कांग्रेस ने आज प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे मामले दर्ज कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की धक्केशाही को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी तथा देशभर में बड़े पैमाने पर संघर्ष कर इस दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य का विरोध करेगी। उन्होंने कहा, “हम किसी भी सत्तावादी ताकत के आगे नहीं झुकेंगे।”

More Stories
पंजाब में नशे की लत के खिलाफ मेथाडोन बना नया हथियार, 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू
बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT के सामने पेश हुए सुखबीर सिंह बादल
मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च – डॉ. बलजीत कौर