चंडीगढ़, 24 सितंबर 2026: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले ही दिन सरकार ने सरकारी मुलाजिमों के महंगाई भत्ते में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के बाद मुलाजिमों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक यह बढ़ोतरी एक सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने कहा कि इसे राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है।
वित्त विभाग ने यह आदेश सभी विशेष मुख्य सचिवों अतिरिक्त मुख्य सचिवों वित्तीय आयुक्तों प्रधान सचिवों और प्रशासनिक सचिवों के साथ-साथ विभागाध्यक्षों मंडलायुक्तों उपायुक्तों जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है। चीफ सेक्रेटरी को पांच अक्टूबर को हाईकोर्ट में पेश होना है।
यह भी देखें: अकाली दल के पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा – बलतेज पन्नू

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान