चंडीगढ़, 22 जून 2026: पंजाब सरकार द्वारा 18 सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित किए जा रहे वृद्धाश्रमों को कुल 15.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 4.93 करोड़ रुपये, 2024-25 के दौरान 6.67 करोड़ रुपये और 2025-26 के दौरान 4.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। वर्तमान समय में राज्य के इन वृद्धाश्रमों में 641 बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें आवास, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
बुजुर्गों को हमारे परिवारों की जड़ें और अमूल्य विरासत बताते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “जिन माता-पिता ने अपना पूरा जीवन परिवारों को संवारने के लिए समर्पित किया, उन्हें बुढ़ापे में सम्मान और सहारा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
सरकार का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि वृद्धाश्रमों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, मनोरंजन और घर जैसा वातावरण सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी देखें: पंजाब ने अप्रैल माह के दौरान 15 बाल विवाह रोककर बच्चों का बचपन बचाया – डॉ. बलजीत कौर

More Stories
मोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवाल
सुखबीर बादल ने परिसीमन बिल का किया समर्थन, महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग
ईडी ने बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हितेंद्र हैरी के आवास पर की छापेमारी